Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy.

चित्र
  Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...

स्टेचू ऑफ़ यूनिटी नर्मदा गुजरात दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ती..कवेडिया गुजरात (STATUE OF UNITY WORLDS' HIGHEST STATUE ,KAVEDIAYA GUJRAT)

स्टेचू ऑफ़ यूनिटी नर्मदा गुजरात, दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ती..कवेडिया गुजरात           

(STATUE OF UNITY WORLDS'  HIGHEST STATUE ,KAVEDIAYA GUJRAT)  




सरदार वल्लभभाई पटेल (1875-1950)

     स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और भारत की ५५० से ज्यादा अलग अलग संस्थानों को एक संयुक्त भारत में संजोगनेवाले भारत के लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ती सरदार सरोवर से ३.२ किमी पर साधु नाम के एक छोटे से टापू पर स्थापित की गयी है जो की भडूच के निकट नर्मदा जिले में आती है। ये मूर्ति पर्यटकों के लिए ३१ अक्टूबर 2018 से खोल दी गई है इस मूर्ती की बेस से कुल ऊंचाई २४० मीटर है जिसमे ५८ मीटर का आधार और १८२ मीटर की मूल मूर्ती है। 


        ये मूर्ती लोह कंक्रीट बनाई गई हैं और उसपर कांस्य की परत चढाई गयी है.अब दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ती का किताब भारत के पास है।  इससे पाहिले चीन की स्प्रींग बुद्धा  के पास ये किताब था,जिसकी कुल ऊंचाई १५३ मीटर थी तो वही ये मूर्ति स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी से लगभग दोगुना ऊँची है। 
        इस मूर्ती के आधार में सरदार पटेल को समर्पित संग्रहालय के साथ में प्रदर्शनी हॉल शामिल है ,आने वाले पर्यटकों को मूर्ती के सीने तक पहुंचने की सुविधा मोहय्या की है जो की १५३ मीटर ऊंचाई पर है जंहा से पर्यटक  नर्मदा व्हैली ऑफ़ फ्लावर का खूबसूरत नाजारा देख सकते है। यंहा पर आनेवाले लोगो के लिए खान पान की भी सुविधा है । स्मारक को देखने के लिए दो तरह के टिकट मिलेंगे एक एंट्री टिकट जिसमे सस्तु संग्रहालय लाइट एंड  साउंड शो देखने को मिलेगा अगर आप ऑब्जर्वेटरी डेक पर जाना चाहते है तो आपको ३५० प्रति व्यक्ति खर्चा करना पड़ेगा तो वही एंट्री टिकट  के लिए १५०  रूपये प्रति व्यक्ति और ८०  रुपये १५ साल के निचे के बच्चो को लगेगा । नर्मदा में एक ५०० फ़ीट ऊँचा ऑब्जर्वेटरी डेक बनाया है जंहा से एक साथ ५०० पर्यटक मूर्ती एंव सरदार सरोवर और डैम का निरिक्षण कर सकेंगे।



      आने वाले पर्यटको के लिए  यंहा रहनेकी सुविधा भी मोहय्या कराइ गई है ५००पर्यटको की क्षमतावली टेंट सिटी है जंहा पर ७५ लक्सेरी ७४ डीलक्स और १०० स्टैंडर टेंट रूम है । इस मूर्ती की वजह से  गुजरात के साथ साथ भारत के पर्यटन व्यवसाय को चालना  मिलाने की सम्भावना है। 

पूरा वीडियो देखने के लिए निचे क्लिक कीजिये 



पूरा वीडियो देखने के लिए निचे क्लिक कीजिये 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad)

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)

त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. (Trivikram Temple (Chaitya Gruh)) Ter Osmanabad Oldest Temple In India )