Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy.

चित्र
  Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...

उत्तरप्रदेश में घूमने की १० प्रमुख जगह Top Ten Places to visit/do in Uttaar Pradesh


उत्तरप्रदेश में घूमने की १० प्रमुख जगह 

Top Ten Places to visit/do in Uttaar Pradesh




उत्तरप्रदेश देश का एक ऐतिहासिक राज्य है जो की दुनियाभर में अपने कला ,संस्कृति और अपने ऐतिहासिक पार्श्वभूमि के लिए जाना जाता है | उत्तरप्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ कई सारे खूबसूरत स्थापत्यकला का बेजोड़ नमूने पेश करता है | यंहा  हिन्दू,जैन और बौद्ध धर्म से जुड़े कई सारे धार्मिक स्थल है | खूबसूरत मंदिर और ऐतिहासिक इमारतों से उत्तर प्रदेश के कई सारे शहर सजे है इस ब्लॉग में हम देखेंगे उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण १० प्रमुख पर्यटन स्थल जो  आने वाले देशी विदेशी पर्यटकोकि पहली पसंदी है |

10 कानपूर (Kanpur)




कानपूर उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है जो की अपने चमड़े के वस्तुओ के लिए जाना जाता है | कानपूर में अल्लन गार्डन ,कानपूर गार्डन श्री राधाकृष्ण मंदिर,मक्का मस्जिद,एग्रीकल्चर गार्डन,जैनमंदिर,बिठउर,जैजमाऊ,बूढ़ा बरगड़ अदि यंहा के प्रमुख पर्यटन है| 

9 वृन्दावन (Vrundawan )


वृन्दावन भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है जो की भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ा है | यंहा पर सेकड़ो नए पुराणे मंदिर देखने को देशभर से भाविक आते है | इनमें हरे रमा हरे कृष्णा मंदिर,बांके बिहारी मंदिर,शाहजी टेम्पल ,प्रेम मंदिर ,मदन मोहन मंदिर,रंगनाथजी मंदिर केशी घाट ये यंहा के प्रमुख मंदिर और पर्यटन स्थल है |

8 कुशीनगर  Kushinagar


कुशीनगर बौद्ध धर्मियोंका  एक तिर्थस्थल है यंहा पर भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुवा था और भगवान बुद्ध  ने अपने जीवन का आखरी प्रवचन भी इसी थल पर दिया था | यंहा पर्यटन की दृष्टि से देख जाये तो परिनिर्वाण मंदिर पवनगर, थाई मंदिर,कुशीनगर म्यूजियम रामभर स्तूप चाईनीस मंदिर ये यंहा के प्रमुख पर्यटन स्थल है| 

7 अयोध्या  Ayodhya 


अयोध्या ये जगह हिन्दू धर्म की माने तो हिंदुओं के प्रमुख देवता  भगवान राम की जन्मभूमि है ,और यंहा के प्रमुख आकर्षण है हनुमान गढ़ी,मोती महल ,रामकोट,कनक भवन,फ़ैजाबाद म्यूजियम, बहु बेगम का मक़बरा,गुलाब बरी और  गुप्तार घाट | 

6 प्रयागराज (अलाहाबाद) Prayagraj 


प्रयागराज (अलाहाबाद) प्रयागराज गंगा,यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर  बसा दुनिया के प्राचीन शहरो में से एक है लेकिन प्रयागराज दुनिया में मशहूर है यंहा होने वाले सिंहस्थकुम्भ मेले के लिए जो की हर बारा साल बाद होता है | त्रिवेणी संगम,अल्लाहाबाद फोर्ट,अल्लाहाबाद म्यूजियम ,खुसरो बाग़,आनंद भवन,पातालपुरी मंदिर ये  यंहा के प्रमुख पर्यटक स्थल है | 

 5 मथुरा Mathura 

 
मथुरा भगवान श्री कृष्णा की जन्मभूमि है हिंदू धर्म में आस्था रखनेवालो के लिए देश के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है | एक समय पहले मथुरा बौद्ध धर्मियोका प्रमुख केंद्र था और यंहा पर २० से ज्यादा बुद्धिस्ट मठ थे जिसके अवशेष आज भी मिलते है | मथुरा में बांके बिहारी मंदिर ,कृष्णा जन्म भूमि, द्वारकादिश मंदिर, जामा मस्जिद ,विश्राम घाट, कंस का किला ,गोवर्धन पर्वत, मथुरा म्यूजियम अदि यंहा के प्रमुख पर्यटन स्थल है |


4 लखनऊ Lakhnow 



लखनऊ उत्तरप्रदेश की राजधानी का शहर है जो देश  में "नवाबो का शहर" के नाम से भी जाना जाता है लखनऊ शहर आज भी अपनी प्राचीन खूबसूरती बरक़रार रखे है ,लखनऊ अवध के नवाब की राजधानी था |ईसी कारण लखनऊ में कला,साहित्य,संगीत का बड़े पैमाने में विकास हुवा पर्यटन की  दृष्टी से देखा जाय तो यंहा पर बड़ा इमामबाड़ा, ,आंबेडकर पार्क,लखनऊ वास्तु संग्रहालय,छोटा इमामबाड़ा,रूमी महल,छत्तर मंजिल,हजरतगंज,बेगम हजरत महल पार्क ये यंहा के प्रमुख पर्यटन केंद्र है |

3 सारनाथ Sarnath


 सारनाथ दुनियाभर के बौद्ध धर्मियोंका पवित्र स्थल है और ईसी जगह भेट देने के लिए दुनिभर से बौद्ध अनुयायी आते है | यंहा पर भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का पहला प्रवचन दिया था यंहा के प्रमुख आकर्षण है धम्मेक स्तूप   ,डियर पार्क,चाऊखांदी स्तूप ,थाई टेम्पल ,सारनाथ म्यूजियम ,मूलगंध कुटी विहार, तिबेटन टेम्पल. सारनाथ जैन धर्मियोंके लिए  भी पवित्र स्थान माना जाता है | 

2 वाराणसी Varanasi



वाराणसी भारत का सबसे पवित्र और मशहर शहर माना जाता है साथी इसे दुनिका का सबसे पुराणा शहर घोषित किया है | वाराणसी को भारत की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है | गंगा नदी के किनारे पर बसे ईस धार्मिक स्थल के दर्शन करने को दुनियाभर से पर्यटक हर साल लाखो की संख्या में पहुंचते है ,वाराणसी में कई सारे घाट है जंहा पर श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते है | जिसमे मनमंदिर ,मणिकर्णिका,बनारस,ललिता ,तुलसी घाट अदि मशहूर और प्रमुख है | इसके आलावा काशी विश्वेश्वर मंदिर,चुहार किला ,रामनगर किला और पुरातत्व वस्तुसंग्राहलय पर्यटको को अपनी और आकर्षित करते है | 

1 आगरा Agra


आगरा दुनियाभर में ताजमहल की वजह से जाना जाता है आगरा शहर की स्थापना सुल्तान सिकंदर लोदी ने १५०६ में की थी और इसके बाद कई सालो तक आगरा भारत की राजधानी था और ईसी कारण आगरा में कई सारे ऐतिहासिक वस्तुए है जिनमे ताज महल,आगरा का किला ,इत्माद उद -दौला का मक़बरा,आगरा आर्ट गैलरी और सिकंदर लोदी का मक़बरा प्रमुख है | आगरा से केवल ४२ किमी की दुरी पर फतेहपुर सीकरी है जिसकी स्थापना बादशाह अकबर ने की थी यंहा पर पर्यटकों को वास्तुकला का अद्भुत नमूना देखने को मिलता है | जिनमे पंचमहल,बुलंद दरवाजा, दीवाने-आम,दीवाने -खास शामिल है |


👇👇Click here to watch complete video👇👇





  








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad)

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)

त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. (Trivikram Temple (Chaitya Gruh)) Ter Osmanabad Oldest Temple In India )