Travloger is travel blogging website in Hindi and English will share you travel experience in India and around the world also you get details information about particular destination such as Attraction,specialty of that place,historical importance,geography,how to reach there,where to stay ,Shopping,amenity and complete travel guide etc. Travel Blogging in Hindi,Travel blogging in English .Travel video and experience ,Travloger.com in official website of vicky vloger you tube channel.
Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
मध्यप्रदेश के दस प्रमुख पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions/Places to visit/do in Madhya Pradesh)
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
मध्यप्रदेश के दस प्रमुख पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Madhya Pradesh)
मध्यप्रदेश याने के हिंदुस्तान का दिल ये पर्यटकोके बिच में हार्ट ऑफ़ इंडिया के नाम से लोकप्रिय है मध्यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के साथ साथ देश की सबसे प्राचीन भूमि और देश के प्रमुख प्राचीन राजनैतिक बदलाव का साक्षीदार भी है। भारत में बदलते स्थित्यन्तरो की कई सारी निशानिया ऐतिहासिक विरासत के रूप में यंहा दिखाई देती है, जो लाखो संख्या में देशी एंव विदेशी पर्यटकोंको यंहा आने पर मजबूर कर देती है। मध्यप्रदेश देशी-विदेशी सैलानियोके द्वारा पसंद किया जाने वाले राज्यों में सबसे ऊपर है। यंहा सैलानियोको देखने के लिए अन-गिणत पर्यटन स्थल है,लेकिन हम ईस ब्लॉग में प्रमुख दस स्थल देखेंगे जो पर्यटकोंकी सूचि में सबसे ऊपर है।
10 बांधवगढ़ नेशनल पार्क टाइगर रिज़र्व
बांधवगढ़ नेशनल पार्क देश में बाघों की सबसे ज्यादा पसंदिति जगह में से एक है बांधवगड जबलपुर से केवल १७० किमी दूर है। यंहा पर बाघों की आबादी काफी ज्यादा होने से बाघ आसानी से देखे जा सकते है। बाघ के आलावा तेंदुवे, भालू नीलगाई , गौर और लगभग ४० प्रजाति के म्यामाल और ३५० से ज्यादा पक्षियोकि प्रजातियां देखी जा सकती है।
9 जबलपुर (Jabalpur )
जबलपुर को मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत शहर कहा जाये तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा यंहा पर प्रयटकोंको देखने के लिए डुमना राष्ट्रिय उद्यान,मदन महल किला,चौसष्ट योगिनी मंदिर,धुंवाधार वाटर फॉल,पिसनहारी की मदिया, रानी दुर्गावती वास्तु संग्रहालय ,बैलेंसिंग रॉक ,भेड़ाघाट,नर्मदा वैली ,बरगी डैम ये प्रमुख आकर्षण के केंद्र है।
8 उज्जैन (Ujjain)
उज्जैन हिंदुओंके पवित्र धर्मस्थलो में से एक है जो शिप्रा नदी के किनारे बसा है उज्जैन में हर बारा साल बाद कुम्भ मेले का आयोजन होता है। यंहा देश के बारा ज्योतिर्लिंगम से एक महाकालेश्वरका भी मंदिर है इसके आलावा कालभैरव मंदिर,चिंतामणि गणेश मंदिर, जंतर मंतर,विक्रमकीर्ति मंदिर और कालिदास पैलेस यंहा के प्रमुख आकर्षण है।
7 मंडु (Mandu)
इतिहास में मंडु मशहूर है सुल्तान बाज़ बहादुर और रानी रूपमती की प्रेम कहानी की वजह से आज मंडु में मुग़ल स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने देखने को मिलते है। पुराने शहर के चारो और लगभग ४५ किमी की सरंक्षण भींत बनायीं गयी है यंहा पर जहाज महल,बाज़ बहादुर महल,रानी रूपमती महल,हिंडोला महल,रेवा कुंड,होशंग शाह टॉम्ब ,मंडु किला,जामी मस्जिद अदि यहाँ के प्रमुख आकर्षण है।
6 ओरछा (Orchha )
ओरछा ग्वालेर से केवल १२५ किमी दुरी पर दक्षिण दिशा में बेटवा नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है , ये झांसी से केवल १७ किमी दूर है। ओरछा अपने मध्ययुगीन स्थापत्य कला से सजे महलोके लिए मशहूर जो आज भी अपनी खूबसूरती बरकरार रखे हुवे है। जिनमे जहांगीर महल, राजा राम मंदिर,लक्ष्मी नारायण टेम्पल, राजा महल छतरी, चतुर्भुज टेम्पल प्रमुख है, ओरछा बर्ड सेंचुरी देखने लायक है। पर्यटक यंहा पर रिवर-राफ्टिंग का भी मजा ले सकते है।
5 भोपाळ (Bhopal)
भोपाळ मध्यप्रदेश कि राजधानी का शहर है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के अलावा झीलोंका शहर के नाम से भी जाना जाता है है यंहा से एक घंटे कि दुरी पर अश्मयुगीन भीमबेटका रॉक शेल्टर है जो कि UNESCO कि विश्व् धरोहर कि सूची में शामिल है .इसके आलावा ताज-उल-मस्जिद ,अप्पर लेक,लोअर लेक,राष्ट्रीय वास्तु संग्रहालय,गोहर महल,मिंटो हॉल,यंहा के प्रमुख आकर्षण है।
4 ग्वालेर (Gwalior)
ग्वालेर देश और दुनिया में अपने हिल टॉप किले के लिए मशहूर है दुनिया का सबसे बड़ा झूमर इस किले में है । ग्वालेर का संगीत घराना काफी मशहूर है तानसेन और बैजु बावरा जैसे महान संगीत कलाकार की ये भूमि है। यंहा पर पर्यटकोको देखने के लिए ग्वालेर किले के आलावा गुजरी महल,साँस बहु मंदिर सन टेम्पल,जय विलास महल, तनसेन मेमोरियल,मानसिंग पैलेस,सरोद घर,गोपालचाल जैन मंदिर आदि यंहा के प्रमुख आकर्षण है।
3 पंचमढ़ी (Panchmadhi)
पंचमढ़ी को अक्सर सातपुडा की रानी कहा जाता है पंचमढ़ी सातपुडा पर्वत में ११०० मीटर की ऊंचाई पर बसा बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। पुराणोंकी माने तो यंहा पांडवोने वनवास के समय अपना समय बिताया था। यंहा पर रजत प्रताप (Waterfall )जलप्रताप,हांड़ी कोह,सातपुडा नेशनल पार्क,महादेव हिल ,प्राचीन बुद्धिस्ट केव्स, जटा शंकर ,पांडवा ,छोटा महादेव केव्स अदि यंहा के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है।
2 साँची स्तूप (Sanchi Stupa)
साँची स्तूप भारत की ज्ञात और अच्छी स्थिती में पाए जाने वाली सबसे पुरातन वास्तु है इसका निर्माण महान मौर्य सम्राट अशोक ने ईसा पूर्व २६२ के आस पास उस वक्त किया था। जिस वक्त उन्होंने अहिंसा की बुनियाद पर बने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी । साँची स्तूप को अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्त्व के कारण UNESCO ने इसे अपनी विश्व धरोहर सूची शामिल किया है। मुख्य स्तूप के परिसर में अन्य छोटे स्तूप भी देखने को मिलते है पुरातत्व संग्रहालय और कुछ हिन्दू मंदिर भी देखने लायक है।
1 खजुराहो(Khajuraho)
खजुराहो दुनियाभर में अपने इरोटिक स्थापत्य के लिए जाना जाता है, खजुराहो कामसूत्र से प्रेरित है । कामसूत्र में वात्सायनन ने बताई गई काम की अलग अलग मुद्राओंको कामुक मूर्तियों के रूप मे मंदिर के दीवारों पर उकेरा गया है । खजुराहो में कुल २० मंदिर है जिस पर ऐसे कामुक शिल्प देखने को मिलते है। खजुराहो में कंदरिया महादेव मंदिर ,चौसष्ठ योगिनी मंदिर,मातंगेश्वर,महिसासुर,मर्दिनी और चित्रदुर्ग मंदिर अदि प्रमुख है ,जिनका निर्माण ९ वी सदी से ११ वी सदी के बीच में चंदेल राजाओ ने किया था।
👇👇👇मध्यप्रदेश के प्रमुख देखने के लिए निचे की लिंक पर क्लिक करे👇👇👇 Click below link to watch complete video 👇👇👇
हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad) हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद .उस्मानाबाद शहर से औरंगाबाद रोड पर १२ किमी की दूरी पर स्थित ये एक मशहूर दरगाह हैं, जंहा पर अपनी मन्नत मांगने के लिए हजारो की तादात पे श्रद्धालु हर दिन यँहा आते हैं । पहाड़ी से घिरे होने के कारण इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है,यंहा से उस्मानाबाद रेलवे का मराठवाड़ा का सबसे ऊँचा ब्रिज और टनल का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। पूरा वीडियो देखने के लिए यंहा क्लीक करे.
तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल. Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu. Kodaikanal तमिलनाडु दक्षिण भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है । तमिलनाडु दुनियाभर में अपने मंदिर के स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है । वैसे देखा जाये तो तमिलनाडु में पर्यटकों को देखने लायक हर तरह के पर्यटन स्थल है समुद्री तट,खूबसूरत और भव्य पुरातन मंदिर,हिल स्टेशन मॉडर्न शहर .राष्ट्रीय उद्यान एंव वन्य जिव अभयरण्य तो चलिए इस ब्लॉग में हम जानते है तमिलनाडु में घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल। १० चिदंबरम Natraj Temple Chidambaram TamilNadu चिदंबरम चेन्नई से २१७ किमी और कांचीपुरम से १८९ किमी पर स्थित चिदंबरम कुड्डालोर जिले का एक तीर्थ शहर है। चिदंबरम नटराज मंदिर के लिए जाना जाता है, ये दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है।चिदंबरम नटराज मंदिर 11 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था और यह दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध शैव मंदिरों में से एक है। भगवान नटराज विक्रम चोल (1128 CE) और उनके उत्तराधिकारियों क...
त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. Trivikram Mandir Ter Osmanabad,Maharashtra त्रिविक्रम मंदिर ये है भारत का सबसे प्राचीन मंदिरोमेसे एक है जो महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर केवल २२ किमी की दूरी स्थित तेर गाव में हैं। सातवाहन राजाओ के समय ईस गांव का दायरा काफी बड़ा था और ये शहर भारत के प्रमुख शहरो में गिना जाता था ,तेर का उल्लेख इतिहास में 'तगर' के मिलता हैं,ये शहर सातवाहन राज्य की उपराजधानी भी हुवा करता था। तेर गांव के बीचोबीच एक बहुत ही रहस्यमय मंदिर हैं जो की भगवान त्रिविक्रम को समर्प्रित हैं। ईसी कारण रहस्य्मय है क्यों की ईस मंदिर की रचना आम हिन्दू मंदिरो की तरह नहीं हैं। कई इतिहासकारो का मानना है की ये एक प्राचीन बौद्ध चैत्य गृह है जिसका निर्माण मशहूर इतिहासकार कजिन्स के अनुसार ईसा ४ थी और इतिहासकार पर्सी ब्राऊन के अनुसार पांचवी सदी में किया गया था। त्रिविक्रम मंदिर तेर उस्मानाबाद महाराष्ट्र ईस चैत्य गृह का निर्माण पूरी तरह से ईटो से किया गया था,और ऊपर से चुने का प्लास्टर किया हैं और ईस तरह की ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any inquiry let me know.