Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy.

चित्र
  Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...

हैदराबाद में घूमने की दस प्रमुख जगह TOP 10 PLACES TO VISIT /DO IN HYDERABAD TELANGANA

हैदराबाद में घूमने की दस प्रमुख जगह  TOP 10 PLACES TO VISIT /DO IN HYDERABAD TELANGANA




हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगना राज्य  की राजधानी है इस शहर की स्थापना मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने सोलहवीं सदी के आखिर में की थी।  हैदराबाद पर कई बादशाह,निजाम और सुल्तानोने राज किया इसी वजह से  हैदराबाद अपने सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।  हैदराबाद दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय शहर है तो चलिए इस ब्लॉग में हम जानते है हैदराबाद के प्रमुख दस पर्यटन स्थल।

१० मक्का मस्जिद 

मक्का मस्जिद का निर्माण मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने  सोलवी सदी में किया था। सुल्तान ने  इसकी कुछ ईटे मक्का से लायी थी।  ये मस्जिद  भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है; एक साथ यंहा  २०००० से ज्यादा लोग नमाज अदा कर सकते है।  मस्जिद के नजदीक ही हैदराबाद के कुछ आयकॉनिक मोनुमेंट्स भी है जिसमे   चारमीनार और चौमोहल्ला पैलेस शामिल है। इसी इलाके में हैदराबाद का मशहूर लाड बाजार शामिल है।जंहा से आप कई सारी चीजे सस्ते दाम में खरीद सकते है।

९ चौमोहल्ला  पैलेस

 चौमोहल्ला पैलेस हैदराबाद शहर के बिच में बसा है, २०० साल तक हैदराबाद के निजाम ने यहाँ से हैदराबाद स्टेट पर राज किया था  ये पैलेस अपने खूबसूरत इंटीरियर और बाहरी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चौमोहल्ला पैलेस दक्षिण, उत्तर और खिलवत मुबारक इन  तीन हिस्सौ में बटा है । यंहा से पुराने हैदराबाद घूमने का मजा पर्यटक ले सकते है।

८  नेहरू जूलॉजिकल पार्क


३०० एकड़ से भी ज्यादा के एरिया में फैला ये पार्क भारत के सबसे बड़े पार्क में आता है, यंहा हर  प्रजाति के जानवर दिखने को मिलते है यंहा पर जानवर और पंछी मिलाके १५०० से भी ज्यादा की प्रजातिया  देखने को मिलती है। जिनमे रेयर सफ़ेद बाघ और गलापगोस Tortoise भी शामिल है। चिड़ियाघर घूमने के लिए हाथी की सफारी और टॉयट्रेन की सुविधा मुहैया कराई गई है।

७  क़ुतुबशाही टॉम्ब 


ये गोलकोंडा  किले के नजदीक ही कुतुबशाह सुल्तानों का शाही कब्रस्तान है। इन मक़बरो पर हिन्दू और पारसी स्थापत्य कला की छाप दिखाई देती है। इनमे कुली कुतब शाह का मक़बरा ,हयात बक्शी बेगम,फातिमा सुल्ताना , इब्राहिम कुली क़ुतुब शाह के मक़बरा और शाही मस्जिद ये यंहा के प्रमुख और खूबसूरत इमारते है। गोलकोण्डा किले से इसका खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

६   बिरला मंदिर 

हैदराबाद का बिरला मंदिर एक आयकॉनिक स्थल है।  एक छोटी पहाड़ी पर संगेमरमर के पत्थर से बना ये मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यंहा से हुसैन सागर का बेहद ही खूबसूरत नजारा देखे देता है।  यंहा पर अक्सर फिल्मो के शूटिंग होते रहते है।

५ सालारजंग म्यूजियम 


 सालारजंग म्यूजियम को  भारत का सबसे बड़ा म्यूजियम मसझा जाता है।   इस संग्रहालय की ज्यादातर वस्तुए   निजाम के प्रधानमंत्री सालार जुंग III  की पर्सनल कलेक्शन थी और ये दुनिया का सबसे बड़ा पर्सनल कलेक्शन है । इसमें यूरोप ,एशिया ,अमेरिकन आर्ट का भारी मात्रा में कलेक्शन है हस्त कला, पेटिंग,हाथी दांत की कला और हर तरह के प्राचीन और मध्ययुगीन दुनिया के वस्तुए देखने को मिलेगी ,सालारजंग वास्तु संग्रहालय देखे बिना आपका हैदराबाद का सफर  पूरा नहीं हो सकता।

४  गोलकोण्डा किला 


गोलकोण्डा किला भारत के सबसे प्रचलित और सबसे बड़े किलो में से एक माना जाता है इस किले का निर्माण १३ सदी में काकतीय राजाओ ने किया था। इस किले को दक्षिण भारत का दरवाजा कहा जाता था इसी कारण कई राजाओ में  इसे पाने की होड़ लगती थी। औरंगजेब और क़ुतुब शाह बीच की गोलकोण्डा की लढाई  इतिहास में सबसे प्रचलित लढाई  में से एक है।  किले में जगदम्बा महाकाली मंदिर बनाया जो की हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की निशानी है इसके आलावा तारामती मस्जिद ,रामदास बंदीखाना,नागिनाबाग दरबार हॉल ,बरदारी अम्बर खाना प्रमुख ईमारते है. इस किले को लगभग १२ किमी की तटबंदी दीवार है,किले में पहुंचने के लिए ८ प्रवेशद्वार ४ उठावु पूल और दुश्मन पर नजर रखने के लिए ८७ बुर्ज बनाये है।

३  हुसैन सागर

हुसैन सागर हैदराबाद शहर के बीचोबीच बना ये एशिया का सबसे बड़ा मानवनिर्मित लेक है इसका निर्माण इब्राहिम क़ुतुब शाह ने १५६२ किया था। लेक के बीचोबीच में भगवान् बुद्ध की १६ मीटर ऊँची एक ही पत्थर से बनी मूर्ति है। यंहा पर पर्यटक वाटर स्पोर्ट एक्टिविटीज का आनंद ले सकते है। यंहा पर  हैदराबाद के इतिहास को दिखने वाला लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाता है, जो की देश का सबसे अच्छा लाइट एंड साउंड शो माना जाता है।

२ चारमीनार



चारमीनार ये हैदराबाद आयकॉनिक ईमारत है। इस वास्तु का निर्माण १५९१ मोहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने किया था। इसके अंदर  एक मस्जिद भी बनाई गई है। चारमीनार का हर एक  मीनार  कुल ४८. मीटर  ऊंचा है। चारमीनार के बाजु में हैदराबाद का मशहूर लाड बाजार  है जंहा से पर्यटक  सस्ते दाम में खरीददारी कर सकते है। बिना चारमीनार देखे हैदराबाद से कोई वापस नहीं आ सकता।

 १ रामोजी फिल्म सिटी

३२०० एकर  से ज्यादा के एरिया में फैली रामोजी फिल्म सिटी में दिनिया का  सबसे बड़ा फिल्म स्टुडिओ है।  यंहा के  खूबसूरत बागान को कई सारी फिल्मों में दिखाए जाता है। यंहा पर पर्यटकों में लाइव फिल्म की शूटिंग भी देखने को मिलती है। यंहा पर फिल्मो के अलग अलग सेट और भारत के प्रमुख मोनुमेंट्स के प्रतिकृतियां बनाई है जिसमे ताजमहल,लाल किला,सुवर्ण मंदिर भी शामिल है यंहा पर अम्यूसमेंट पार्क और एंटरटेंमेंट शो का भी मजा पर्यटक ले सकते है।

Click below link to book Hotels In Hyderabad 

https://www.booking.com/hotel/in/taj-tristar.en.html?aid=1930616&no_rooms=1&group_adults=1

👇👇👇Click below link to watch complete video👇👇👇पूरा व्हिडिओ देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे 👇👇👇















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad)

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)

त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. (Trivikram Temple (Chaitya Gruh)) Ter Osmanabad Oldest Temple In India )