Travloger is travel blogging website in Hindi and English will share you travel experience in India and around the world also you get details information about particular destination such as Attraction,specialty of that place,historical importance,geography,how to reach there,where to stay ,Shopping,amenity and complete travel guide etc. Travel Blogging in Hindi,Travel blogging in English .Travel video and experience ,Travloger.com in official website of vicky vloger you tube channel.
Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
'भानगढ़ का किला' देश की सबसे भूतिया जगह का रहस्य BHANGADH FORT MYSTERY BEHIND INDIA'S MOST HAUNTED PLACE.
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
'भानगढ़ का किला' देश की सबसे भूतिया जगह का रहस्य BHANGADH FORT MYSTERY BEHIND INDIA'S MOST HAUNTED PLACE.
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan
राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिज़र्व के सटीक भानगढ़ किला है और कहा जाता है की ये किला भारत की सबसे हॉटेड भूतिया जगा हैं ,क्या सच में इस किले में भुत रहते है अगर है तो अभी तक इसके कोई पुख्ता सबुत कैसे नहीं मिले ? और नहीं है तो ये जगह सबसे हॉन्टेड जगह कैसी बन गई ? ये जगह सेकड़ो सालो से वीरान क्यों है ? भानगढ़, नाम सुनते ही दिल में दहशत की घंटियां क्यों बजने लगती हैं ? आखिर भानगढ़ का रहस्य क्या है? क्या यहां वाकई भूतों का बसेरा है या फिर ये सिर्फ सुनी सुनाई बातें हैं ? क्या वाकई रात में यहां आने वाला वापस नहीं जाता? क्यों किले में रात में रुकने पर मनाई हैं ?तो चलिए ईस व्हिडिओ में हम ईन सब सवालों से पड़दा उठाने वाले है तो बने रहे हमारे साथ ईस व्हिडिओ के अंत तक।
भानगढ़ किले का निर्माण १५७३ में महाराजा भगवंतदास ने करवाया था ,निर्मित होने के उपरांत भानगढ़ का किला लगभग ३०० वर्षों तक आबाद रहा. उसके बाद यह किला ध्वस्त हो गया. इसके ध्वस्त और उजाड़ होने के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं, जो यहाँ के स्थानिक लोगों द्वारा सुनाई जाती हैं।
भानगढ़ राजा मानसिंह के भाई माधवसिंह की राजधानी रहा। मानसिंह को अकबर का बहुत करीबी माना जाता था और बादशाह अकबर के नौरत्न दरबार में भी शामिल थे ।
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan
माधवसिंह के बाद उसीके वारिसोने भानगढ़ गद्दी संभाली साल १७२२ में भानगढ़ की कमान हरिसिंग ने संभाली हरिसिंग के दो बेटो ने ईस्लाम धर्म कबूला और मुघलो ने उनको भानगढ़ की जिम्मेदारी दी औरंगजेब की मृत्यु के बाद किले पर मुघल कमजोर पड़े और ईस का फायदा उठाते हुवे महाराजा सवाई जयसिंग ने किले को अपने कब्जे में लिया।
किले के वीरान होने की प्रमुख तीन कंहानिया है.
पहली कहानी के अनुसार जहाँ भानगढ़ किले का निर्माण करवाया गया, वह स्थान योगी बालूनाथ का तपस्थल था. उसने इस वचन के साथ महाराजा भगवंतदास को भानगढ़ किले के निर्माण की अनुमति दी थी कि किले की परछाई किसी भी कीमत पर उसके तपस्थल पर नहीं पड़नी चाहिए।
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan
महाराजा भगवंतदास ने तो अपने वचन का मान रखा, किंतु उसके वंशज माधवसिंह इस वचन की अवहेलना करते हुए किले की ऊपरी मंज़िलों का निर्माण करवाने लगे. ऊपरी मंज़िलों के निर्माण के कारण योगी बालूनाथ के तपस्थल पर भानगढ़ किले की परछाई पड़ गई।
ऐसा होने पर योगी बालूनाथ ने क्रोधित होकर श्राप दे दिया कि यह किला आबाद नहीं रहेगा. उनके श्राप के प्रभाव में किला ध्वस्त हो गया।
दूसरी कहानी के अनुसार भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती बहुत रूपवती थी उसकी खूबसूरती के चर्चा पुरे राज्य में थी और उसी राज्य में सिंधु सेवड़ा नामक एक तांत्रिक रहता था, वह काले जादूमें माहिर था. राजकुमारी रत्नावति को देखकर वह उस पर आसक्त हो गया. वह किसी भी सूरत में राजकुमारी को हासिल करना चाहता था।
एक दिन राजकुमारी रत्नावति की दासी बाज़ार में उनके लिए श्रृंगार का तेल लेने गई. तब तांत्रिक सिंधु सेवड़ा ने तांत्रिक शक्तियों से उस तेल पर वशीकरण मंत्र प्रयोग कर रत्नावति के पास भिजवाया. उसकी योजना थी कि वशीकरण के प्रभाव से राजकुमारी रत्नावति उसकी ओर खिंची चली आयेंगी ।
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan
लेकिन राजकुमारी रत्नावति तांत्रिक का छल समझ गई और उसने वह तेल एक चट्टान पर गिरा दिया. तंत्र विद्या के प्रभाव में वह चट्टान तीव्र गति से तांत्रिक सिंधु सेवड़ा की ओर जाने लगी. जब तांत्रिक की चट्टान से कुचलने से मौत हुवी अपनी मौत समय , उसने श्राप दिया कि भानगढ़ बर्बाद हो जायेगा. वहाँ के निवासियों की शीघ्र मौत हो जायेगी और उनकी आत्माएं सदा भानगढ़ में भटकती रहेंगी।
इस घटना के कुछ दिनों बाद ही भानगढ़ और अजबगढ़ में युद्ध हुआ और उस युद्ध में भानगढ़ की हार हुई. युद्ध उपरांत पूरा भानगढ़ तबाह हो गया. वहाँ के रहवासी मर गए, राजकुमारी रत्नावति भी बच नहीं पायी . उसके बाद भानगढ़ कभी न बस सका।
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan
और तीसरी कहानी अनुसार भानगढ़ का सूखा हरसाल बढ़ता गया और पानी की दिक्कत होने के कारण भानगढ़ वीरान हुवा।
ये तो हो हुवी मनगढंन कहानिया असलियत में विज्ञानं की बात करे तो ये किला सरिस्का नेशनल पार्क और टाइगर रिज़र्व के सिमा में है तो कई सारे जिव रात के समय किले में सहारा लेने आते हैं इसी वजय से यंहा कई सारी अलग अलग आवाजे आती हैं। किले के अंदर सेकड़ो साल उम्र के पेड़ है उनके पत्तो और शाखाओं की आवाजे रातभर यंहा किले में घूमती है।
तो वही कई इतिहासकारो का मानना है की ऐतिहासिक किलो में कई सारे गुप्त धन और खजाने छुपाये रखे जाते थे और ईन खजानो को लोगो से दूर रखने के लिए भुत प्रेतों की कई सारी मनघडन कहानिया गड़ी जाती थी। भानगढ़ किले के भूतिया होने की कहानिया भी उनमे से एक हो सकती हैं।
किले के अंदर पर्यटकोको देखने के लिए कई मंदिर है जिनमे भगवान सोमेश्वर का मंदिर,गोपीनाथ ,मंगला देवी ,केशव राय का मंदिर देखने लायक हैं।
Most Haunted Place In India ,Bhangadh Fort Rajasthan.
दर्शनीय स्थल में सोमेश्वर महादेव के समीप स्थित बावड़ी भी है, जहाँ गाँव के लोग स्नान करते हैं. इसके अतिरिक्त ध्वस्त किले के अवशेष भी पर्यटकों को अपनी आकर्षित करते हैं।
भानगढ़ कैसे पहुँचे ?
१. हवाई जहाज से भानगढ़ पहुँचाने के लिए जयपुर यंहा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो की ५६ किमी दूर है जयपुर देश प्रमुख शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा है दिल्ली ,मुंबई, कोलकत्ता, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरो के लिए यंहा से प्रतिदिन फ्लाइटस चलती है।
२. रेल मार्ग -रेलवे से भी पर्यटक भानगढ़ पहुंच सकते हैं दौसा रेलवे स्टेशन यंहा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो की भानगढ़ केवल २२ किमी से दूर है।
३. सड़क मार्ग -भानगढ़ जयपुर और देश के प्रमुख शहरो से पक्की सड़को से जुड़ा है पर्यटक अपनी निजी गाड़ियों से भानगढ़ पहुँच सकते हैं,या फिर जयपुर से राजस्थान स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसेस प्रतिदिन भानगढ़ के लिए चलती है।
सस्ते दाम में अच्छा होटल बुक करने के लिए निचे दिए लिंक पर जाकर होटल बुक किया जा सकता है।
हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad) हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद .उस्मानाबाद शहर से औरंगाबाद रोड पर १२ किमी की दूरी पर स्थित ये एक मशहूर दरगाह हैं, जंहा पर अपनी मन्नत मांगने के लिए हजारो की तादात पे श्रद्धालु हर दिन यँहा आते हैं । पहाड़ी से घिरे होने के कारण इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है,यंहा से उस्मानाबाद रेलवे का मराठवाड़ा का सबसे ऊँचा ब्रिज और टनल का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। पूरा वीडियो देखने के लिए यंहा क्लीक करे.
तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल. Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu. Kodaikanal तमिलनाडु दक्षिण भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है । तमिलनाडु दुनियाभर में अपने मंदिर के स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है । वैसे देखा जाये तो तमिलनाडु में पर्यटकों को देखने लायक हर तरह के पर्यटन स्थल है समुद्री तट,खूबसूरत और भव्य पुरातन मंदिर,हिल स्टेशन मॉडर्न शहर .राष्ट्रीय उद्यान एंव वन्य जिव अभयरण्य तो चलिए इस ब्लॉग में हम जानते है तमिलनाडु में घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल। १० चिदंबरम Natraj Temple Chidambaram TamilNadu चिदंबरम चेन्नई से २१७ किमी और कांचीपुरम से १८९ किमी पर स्थित चिदंबरम कुड्डालोर जिले का एक तीर्थ शहर है। चिदंबरम नटराज मंदिर के लिए जाना जाता है, ये दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है।चिदंबरम नटराज मंदिर 11 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था और यह दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध शैव मंदिरों में से एक है। भगवान नटराज विक्रम चोल (1128 CE) और उनके उत्तराधिकारियों क...
त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. Trivikram Mandir Ter Osmanabad,Maharashtra त्रिविक्रम मंदिर ये है भारत का सबसे प्राचीन मंदिरोमेसे एक है जो महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर केवल २२ किमी की दूरी स्थित तेर गाव में हैं। सातवाहन राजाओ के समय ईस गांव का दायरा काफी बड़ा था और ये शहर भारत के प्रमुख शहरो में गिना जाता था ,तेर का उल्लेख इतिहास में 'तगर' के मिलता हैं,ये शहर सातवाहन राज्य की उपराजधानी भी हुवा करता था। तेर गांव के बीचोबीच एक बहुत ही रहस्यमय मंदिर हैं जो की भगवान त्रिविक्रम को समर्प्रित हैं। ईसी कारण रहस्य्मय है क्यों की ईस मंदिर की रचना आम हिन्दू मंदिरो की तरह नहीं हैं। कई इतिहासकारो का मानना है की ये एक प्राचीन बौद्ध चैत्य गृह है जिसका निर्माण मशहूर इतिहासकार कजिन्स के अनुसार ईसा ४ थी और इतिहासकार पर्सी ब्राऊन के अनुसार पांचवी सदी में किया गया था। त्रिविक्रम मंदिर तेर उस्मानाबाद महाराष्ट्र ईस चैत्य गृह का निर्माण पूरी तरह से ईटो से किया गया था,और ऊपर से चुने का प्लास्टर किया हैं और ईस तरह की ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any inquiry let me know.