Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy.

चित्र
  Navigating the Grid: A Complete Guide to Indian Railways' Zonal Hierarchy. Indian Railway Zone Extending across more than 68,000 kilometers of track, Indian Railways ranks among the planet's vastest transit networks. Overseeing such an extensive system from a single central command would create immense logistical bottlenecks. To ensure operational precision, safety standards, and regional responsiveness, the Ministry of Railways delegates governance through a decentralized structure of Railway Zones . Each zone operates as a semi-autonomous entity led by a General Manager (GM). These zones are further segmented into smaller localized territories known as Divisions , which are overseen by Divisional Railway Managers (DRMs). Comprehensive Breakdown of the 19 Zonal Divisions 1. Northern Railway (NR) Headquarters: New Delhi | Code: NR Operational Divisions: Delhi, Ambala, Firozpur, Lucknow (NR), Moradabad Profile: Covers the northern plains and holds the record for the larges...

महाराष्ट्र देश का सबसे महान राज्य भाग २ INCREDIBLE MAHARASHTRA PART 2

महाराष्ट्र देश का सबसे महान राज्य भाग २  

INCREDIBLE MAHARASHTRA PART 2




महाराष्ट्र पार्ट १ आपने  देखा महाराष्ट्र का भूगोल इतिहास जनसँख्या और अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ रोचक तथ्त आज आप महाराष्ट्र पार्ट २ में देखेंगे कला क्रीड़ा  साहित्य पर्यटन , महाराष्ट्र के मशहूर व्यक्ति और बहुत कुछ तो बने रहे हमारे साथ इस वीडियो के अंत तक

कला

महाराष्ट्र प्राचिन भारत से कला में मशहूर है और ईसकी सबसे अच्छी मिसाल है अजंता एल्लोरा की गुफाएँ  अजंता  की गुफाओं के अंदर जो पेंटिंग है वो लगभग दो हजार सालो से आज  भी अपना मूल सौंदर्य बनाये हुवे  है। दुनिया की सबसे पहिली ३ डी पेंटिंग अजंता में  देखी जा सकती है,यंहा की सारी चित्रकारी कुदरती रंगो से बनायीं गयी हैं। एल्लोरा का कैलास मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना पेश करता है कैलास मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा गुफा मंदिर है । पैठण की हाथ से बनायीं गयी साडिंया   दुनिया  में पैठाणी  साड़ी  के नाम से मशहूर हैं। महाराष्ट्र की बिदारी कला. हिमारु श्वाल , वार्ली पेंटिंग काफी मशहूर है तो वही सावंतवाड़ी लकड़ी के खिलोने के लिए और कोल्हापुर चमड़े की चप्पल के देश और दुनिया में मशहूर हैं।

क्रीड़ा

खेल के क्षेत्र में महाराष्ट्र का काफी बड़ा योगदान हैं भारत को पहला वैयक्तिक ओलम्पिक मैडल लाने  का काम भी खाशाबा जाधव  के रूप में महाराष्ट्र ने ही किया हैं। खाशाबा जाधव ने १९५२  हेलसिंकी के ओलम्पिक में देश को पहला व्यक्तिगत मैडल कुश्ती में दिलाया था। बैडमिंटन खिलाडी  नंदू नाटेकर देश के बहार किताब जितनेवाले पहले भारतीय रहे साथ ही में वो अर्जुन अवार्ड पाने वाले पाहिले खिलाड़ी थे।  शूटर तेजस्विनी सावंत विश्व चैम्पियन शिप में गोल्ड मिडल जितने वाली पहिली भारतीय महिला खिलाडी हैं । क्रिकेट की बात करे तो महाराष्ट्र ने अब तक देश को  काफी बड़े बड़े क्रिकेटर दिए है, एक समय तो ऐसा भी था जब भारतीय क्रिकेट टीम में ११ में से १० खिलाडी  महाराष्ट्र से आते  थे। बापू नाडकर्णी जिन्होंने लगातार २१ ओवर मैडन डालने का कारनामा किया है। विजय हजारे टेस्ट क्रिकेट में पाहिले १००० रन्स  बनाने वाले दुनिया के पाहिले भारतीय खिलाडी हैं ,अजित वाडेकर जो भारत के बाहर  टेस्ट श्रृंखला जितने वाले पहले कप्तान थे।

सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में १०००० हजार रन्स बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाडी बने तो वही सचिन तेंदुलकर वनडे में पाहिले १०००० रन्स बनाने वाले ,आंतराष्ट्रीय क्रिकेट में १०० शतक लगाने वाले और एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाने वाले पाहिले और भारतरत्न अवार्ड पानेवाले एकलौते खिलाडी  ऐसे कई सारे  रिकॉर्ड सचिन के नाम है।  संजय मांजरेकर, विनोद कांबली , अजित अगरकर, ज़ाहिर खान,अजिंक्य रहाणे, विनू मंकड,दिलीप सरदेसाई,दिलीप वेन्सरकर, अंशुमान गायकवाड़ ये लिस्ट काफी लम्बी हैं।

हॉकी में बंडू पाटिल और शांताराम जाधव ओलम्पिक गोल्ड मैडल हॉकी टीम के सदस्य रहे, धनराज पिल्ले देश के लोकप्रिय हॉकी प्लेयर में से एक हैं। शीतल महाजन,अंजली भागवत,कविता राउत ,ललिता बाबर ऐसे कई सारे  नाम है जिन्होनें  भारत का नाम आंतराष्ट्रीय  स्तर पर रोशन किया है।



पर्यटन

देश में सबसे ज्यादा  विदेशी पर्यटक मुंबई में ही आते हैं , महाराष्ट्र में ५ वर्ल्ड हेरिटेज साइट है   अजंता की गुफाएँ देश का पहला UNESCO द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल हैं बाद में एल्लोरा की गुफाएँ और बाद में ताजमहल और अन्य स्थलो को ये दर्जा प्राप्त हुवा।  महाराष्ट्र में अजंता,एल्लोरा एलीफैंटा,छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और व्हिक्टोरियन आर्ट्स जिसमे  मुंबई के गोथिक स्थापत्य कला में बने वास्तु शामिल है। छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस दुनिया का एकलौता ऐसा रेलवे स्थानक हैं जो UNESCO  की  विश्व धरोहर की सूचि में शामिल हैं।  महाराष्ट्र को ७२० किमी का समंदर किनारा है जंहा  के  दर्जनों वर्जिन बेचेस और कोकण की खूबसूरती पर्यटक को अपनी और आकर्षित कराती है। अलीबाग, रत्नागिरी,गणपतिपुले ,मुरुड, तारकर्ली,जुहू अक्सा,गिरगाँव  वेंगुर्ला,गुहागर  ये महाराष्ट्र के फेमस बीचेस  है। महाबलेश्वर, भंडारदरा ,चिखलदरा, माथेरान,,लोनावला,खंडाला तोरणमाळ, अम्बोली ये हिल स्टेशन काफी मशहूर है ,ताडोबा,मेलघाट,नागझिरा कोयना ये वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी  है जंहा पर पर्यटक  बाघ समेत अन्य दुर्लभ वन्य जीव को देख सकते हैं।

धार्मिक पर्यटन
देश के ५१ शक्तिपीठो में से साडेतीन शक्तिपीठ महाराष्ट्र में है जिनमे तुलजापुर(तुलजाभवानी), कोल्हापुर(महालक्ष्मी)  ,माहुर (रेणुका)  और वणी की माँ सप्तश्रृंगी शामिल हैं। देश के बारा ज्योतिर्लिंगों में से ५ ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में हैं जिनमे घृष्णेश्वर,भीमाशंकर ,त्रिम्बकेश्वर ,औंढा नागनाथ और परली वैजिनाथ शामिल हैं। अष्टविनायक,शिर्डी के साईबाबा,पंढरपुर, स्वामी समर्थ महाराज अककलकोट, श्री गजानन महाराज शेगाव,सिद्धिविनायक मुंबई , नाशिक जँहा पर १२ सालो बाद कुंभ मेला का आयोजन होता हैं,दीक्षा भूमि नागपुर अदि धार्मिक पर्यटन स्थल महाराष्ट्र में है ।
कोकण और सह्याद्रि  की श्रृंखला साहसिक पर्यटन  के लिए मशहूर है मुंबई में गोरेगाव फिल्म सिटी फ़िल्मी पर्यटन का हिस्सा है।
पुरे भारत में लगभग १२०० गुंफा मदिर है जिसमे  अकेले महाराष्ट्र  में ही ८५० के आसपास गुफाएँ है जिनमे ज्यादातर बौद्ध  हैं और हिंदू ,जैन भी काफी संख्या में है ,अजंता एल्लोरा ,एलीफैंटा ,कार्ला,भाजे कान्हेरी,पीतलखोरा ये संबसे लोकप्रिय और खूबसूरत केव्स है। महाराष्ट्र में ३५० के भी ज्यादा किले है जिनमे ज्यादातर छत्रपति शिवाजी महाराज से नियंत्रण वाले हैं। ईतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटक किले देखने के लिए महाराष्ट्र आते है जिनमें  रायगढ़ ,शिवनेरी ,सिंहगड,पन्हाला,पुरंदर,प्रतापगढ़,देवगिरि,कंधार नळदुर्ग,सिंधुदुर्ग,ये किले पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है, रायगढ़ किले की खूबसूरती बारिश के मौसम में देखते ही बनती हैं। बुलढाणा जिले में स्थित लोनार का सरोवर उल्कापिंड के गिरने से बना हुवा  देश का एकलौता सरोवर है जो की ५२ हजार साल पाहिले बना है ,पर्यटको के बिच काफी लोकप्रिय हैं। जिसे प्रकृति का एक करिश्मा माना जाता है ईस झील के पानी की जो विशेषता है वो दुनिया में कही नहीं पायी जाती हैं।

कलाकार

दादासाहेब फाल्के के रूप में महाराष्ट्र ने ही भारत को फिल्मे बनानी सिखाई और ईसी कारण फिल्म उद्योग मुंबई स्थित है जिसे बॉलीवुड के नाम से जाना जाता हैं । पुणे में फिल्म अंड टेलिव्हीजन इंस्टीटुए  ऑफ इंडिया (FTII) भी है। महाराष्ट्र ने दुनिया को कई सारे महान कलाकार दिए पंडित भीमसेन जोशी,भालजी पेंढरकर,व्ही  शांताराम,लता  मंगेशकर ,आशा भोसले,नीलू फुले श्रीराम लागु,ललिता पवार, नूतन,आशुतोष गोवारिकर ,मधुर भंडारकर अनुराधा पोडवाल,सुरेश वाडकर , अमोल पालेकर ,नाना पाटेकर, स्मिता पाटिल,माधुरी दीक्षित ,अजय अतुल,नागराज मंजुले, राधिका आपटे ,उर्मिला मतोंडकर शिल्पा शिरोडकर,पद्मिनी कोल्हापुरे,दादा कोंडके,रितेश देशमुख,सचिन पिलगांवकर,किमी काटकर,नम्रता शिरोडकर ,महेश मांजरेकर ,लक्ष्मीकांत बेर्डे, अशोक सराफ  वैशाली सामंत, साधना सरगम ये लिस्ट काफी लम्बी है जिसमे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत याने के शिवाजीराव गायकवाड़ भी शामिल है ।

व्यवसाय के क्षेत्र में महाराष्ट्र ने देश को JRD  टाटा, विप्रो के अज़ीम प्रेमजी,विट्ठल कामत,बी जे  शिर्के,राहुल बजाज,KPIT  के किरण पाटिल,भवरलाल जैन, आबासाहेब गरवारे,किर्लोस्कर ,बाबा कल्याणी ऐसे कई कारोबारी ने महाराष्ट्र का नाम रोशन किया हैं।

 सोशल रिफोर्मेर की बात करे तो महात्मा जोतिबा फुले ,सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहू महाराज डॉ बाबासाहेब आंबेडकर,धोंडो केशव कर्वे ,प्रबोधनकार ठाकरे,संत गाडगे महाराज,बाबा आमटे,प्रकाश आमटे अदि नाम प्राथमिकता से लिए जा सकते हैं।


साहित्य क्षेत्र की बात करे तो अब तक  ४ मराठी लेखकों को ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया है ईनमे वि स खांडेकर, वि वा  शिरवाडकर ,विं दा करंदीकर और भालचंद्र नेमाड़े शामिल हैं।


महाराष्ट्र के ९  लोगो को  भारत का सर्वोच्च सन्मान भारतरत्न मिला हैं इनमे धोंडो केशव कर्वे, डॉ  बाबासाहेब  आंबेडकर,JRD  टाटा ,सचिन तेंडुलकर ,विनोबा भावे,पि व्ही काने,लता मंगेशकर ,भीमसेन जोशी और नानाजी देशमुख शामिल है ,उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा १० भारतरत्न के बाद ९ भारतरत्न के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर हैं। सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को भारत रत्न का सन्मान धोंडो केशव कर्वे जी के नाम है जब वो १०० साल के तब उन्हें ये सन्मान मिला तो वही सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड भी महाराष्ट्र के नाम है २०१४ में सचिन तेंदुलकर को ये सन्मान केवल ४० वे साल प्राप्त था ।

ईन सब के आलावा देश की पहली महिला राष्ट्रपति पहली महिला अध्यापिका , पहली महिला डॉक्टर,पहली महिला अभिनेत्री और पहली अन्टार्टिका पर पोहचने वाली भारतीय महिला का सन्मान भी महाराष्ट्र के पास ही है। देश का पहला सुपर कम्प्युटर 'परम' जो डॉ विजय भाटकर  ने बनाया है। जयंत नारलीकर,रघुनाथ माशेलकर , अभय बंग,रानी बंग का भी विज्ञानं में काफी योगदान है।

महाराष्ट्र के अबतक ४ जज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हुवे है।

इन सब के आलावा यशवंत राव चव्हाण प्रतिभा पाटिल,बाल ठाकरे ,शरद पवार,विलासराव देशमुख, गोपीनाथ मुंडे ,शिवराज पाटिल चाकुरकर,शंकरराव चव्हाण नितिन गडकरी,राम नाईक,प्रमोद महाजन  ये राजनीति के जानेमाने चेहरे हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हजरत ख्वाजा शेख फरीद शकरगंज गड शरीफ,उस्मानाबाद (Gad Sharif Osmanabad)

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)

त्रिविक्रम मंदिर (बौद्ध चैत्य गृह) तेर ,उस्मानाबाद भारत का सबसे प्राचीन मंदिर. (Trivikram Temple (Chaitya Gruh)) Ter Osmanabad Oldest Temple In India )