'ANCIENT BUDDHIST SITE OF SARNATH' 45th UNESCO WORLD HERITAGE SITE OF INDIA

चित्र
  'ANCIENT BUDDHIST SITE OF SARNATH' 45th UNESCO WORLD HERITAGE SITE OF INDIA.  Sarnath stupa and Ancient buddhist remains inscribed as India's 45th UNESCO world heritage site on 25 July 2026 under name of 'Ancient Budhist site of Sarnath'.  'Ancient Budhist site of Sarnath'. Located roughly 10 kilometers northeast of Varanasi, Uttar Pradesh, Sarnath ranks among the four crucial holy sites of Buddhism, along with Lumbini, Bodh Gaya, and Kushinagar. Ancient Pali texts refer to this sanctuary as  Isipatana  (the landing place of sages) and  Mrigadava  (the deer park). It remains globally famous as the location where Siddhartha Gautama delivered his initial teaching after reaching full enlightenment. The Birthplace of the Dhamma Following his supreme awakening beneath the Bodhi tree in Bodh Gaya around the 6th century BCE, Buddha journeyed to the quiet groves of Sarnath. Here, he reunited with the five ascetics who had previously abandoned him during his ...

औसा का रहस्य्मयी भुईकोट किला,औसा लातूर,महाराष्ट्र Ausa Fort Ausa Latur Maharashtra.

'औसा' का रहस्य्मयी भुईकोट किला,औसा लातूर,महाराष्ट्र Ausa Fort Ausa Latur Maharashtra.



महाराष्ट्र  का मराठवाड़ा क्षेत्र भले ही महाराष्ट्र का एक पिछड़ा विभाग हो लेकिन यंहा के किले पर्यटकों के बिच में काफी लोकप्रिय है इस विभाग में ज्यादातर किले ग्राउंड फोर्ट याने के भुईकोट किले है जो की अपनी अलग और वैशिट्यपूर्ण स्थापत्य शैली के लिए जाने जाते है इनमे नळदुर्ग किला उदगीर किला, कंधार और औसा किला प्रमुख है । इस व्हिडिओ में हम सफर  करने वाले है औसा किले की अगर आप बाकि किले का वीडियो देखना चाहते है तो वीडियो का लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया है। 


औसा महाराष्ट्र के लातूर शहर से १८ किमी की दुरी पर बसा एक तहसील है जो की लगभग १५०० साल पुराणा है। औसा शहर में देखने के लिए बालाजी मंदिर एंव पुरातन खरोष्ठी बौद्ध गुफाएँ है लेकिन औसा खास तौर पर जाना जाता है अपने भुईकोट किले के लिए। ये किला राज्य सरक्षित स्मारक है। जिसे देखने को हजारो की संख्या में पर्यटक और इतिहास प्रेमी यंहा खींचे चले आते हैं। 

संन १४६६ में मोहम्मद गँवान को बहमनी राज्य का प्रमुख प्रधान के तौर पर चुना गया और मोहमद  गँवान ने इस किले का निर्माण अपने शासन काल में पूरा किया। ये किला २४ एकर के क्षेत्र में फैला है और किले के अंदर प्रवेश करने के लिए कुल सात महाद्वार बनाये है। किले के चारो और ४० मीटर चौड़ी और ६ मीटर ऊँची खाई बनायीं है,खाई में ३ बड़ी पानी की बावड़ीया है जो पांणी का मुख्य स्त्रोत है और ये पुरे साल भर पाणी से भरी रहती थी।


किले के अंदर प्रवेश करने के लिए इस मुख्य द्वार का नाम है 'अहशामा' द्वार इसके अंदर प्रवेश करने के बाद और कुल छह द्वार है।  किले के अंदर रानी महल है जो अब लगभग नष्ट हो गया है। वैसे तो मराठवाड़ा पर निजाम का राज्य था लेकिन निजाम के राज्य के सरक्षण की जिम्मेदारी अंग्रेज सेना पर थी किले के अंदर की ये बुर्ज के आकर की वास्तु का निर्माण अंग्रेज अधिकारी कर्नल मिडोज टेलर ने अपने रहने के लिए किया था। कर्नल मिडोज इस विभाग का प्रमुख सैन्य अधिकारी था। किले के अंदर एक मस्जिद भी बनायीं गयी है, इसके साथ,इशरतमहाल,लालमहाल, पाणीमहाल अदि प्रमुख इमारते है। किले के बुर्ज पर कई सारी तोफे है इनमे पूर्वी की बुर्ज पर किले की सबसे बड़ी तोफ है जो की ढाई मीटर लम्बी है और इसका निर्माण पंच धातु से किया गया है,ईस तोफ पर मोहम्मद बिन निजाम हुसैन शाह का नाम तराशा गया है। किले में पानी की व्यवस्था अंदर बने तवे , कटोरा और चाँद बावड़ी से किजाती थी ,इनमे से तवे  बावड़ी काफी बड़ी है ये बावड़ी ७ मंजिला है और निचे उतराने की के लिए सिडिया की भी व्यवस्था की गई है। इन बावड़ी से पानी मिटटी के पाइप से किले के हर एक कोने में पहुंचाया जाता था।


किले की रक्षा करने के लिए डबल फोर्टिफिकेशन वाल  याने दोहरी तटबंदी है, बाहरी सरक्षण दिवार की तुलना में अंदर की सरक्षण दिवार ऊँची है।बाहरी सरक्षण दिवार पर कुल २३ बुर्ज बनाये गए हैं,जंहा से सिपाही दुश्मनो पर कड़ी नजर रखते थे ,साथ ही यंहा पर महाकाय तोफे भी लगाई गयी है ये हमेशा दुश्मन पर हमला करने के लिए तत्पर रहती थी कुछ छोटी बड़ी झड़पों के आलावा यंहा पर कोई बड़ा युद्ध नहीं हुवा। 

किले की मरम्मत का काम मुर्तजा निजाम के समय में हुवा था और इसका एक शिलालेख भी किले के पस्चिमी दिवार पर तराशा गया है।

👇👇Click below link to Watch Complete Video Of Aausa Fort👇👇




टिप्पणियाँ

  1. Hi just wanted to leave an appreciation comment, as I was looking for some cool Travel stuff to read. Really enjoyed reading your blog. Keep up the good work. Thanks will look forward for more. Char Dham Yatra Packages Char Dham Yatra 4 Dham Yatra

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

If you have any inquiry let me know.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Top 10 Tourist places to visit/in Telangana State तेलंगाना राज्य के १० प्रमुख पर्यटन स्थल తెలంగాణ రాష్ట్రంలోని టాప్ 10 పర్యాటక ప్రదేశాలు

Top 10 Tourist Places visit/do in Odisha ओडिशा में प्रमुख 10 पर्यटन स्थल ( हिंदी में )

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)