'ANCIENT BUDDHIST SITE OF SARNATH' 45th UNESCO WORLD HERITAGE SITE OF INDIA

चित्र
  'ANCIENT BUDDHIST SITE OF SARNATH' 45th UNESCO WORLD HERITAGE SITE OF INDIA.  Sarnath stupa and Ancient buddhist remains inscribed as India's 45th UNESCO world heritage site on 25 July 2026 under name of 'Ancient Budhist site of Sarnath'.  'Ancient Budhist site of Sarnath'. Located roughly 10 kilometers northeast of Varanasi, Uttar Pradesh, Sarnath ranks among the four crucial holy sites of Buddhism, along with Lumbini, Bodh Gaya, and Kushinagar. Ancient Pali texts refer to this sanctuary as  Isipatana  (the landing place of sages) and  Mrigadava  (the deer park). It remains globally famous as the location where Siddhartha Gautama delivered his initial teaching after reaching full enlightenment. The Birthplace of the Dhamma Following his supreme awakening beneath the Bodhi tree in Bodh Gaya around the 6th century BCE, Buddha journeyed to the quiet groves of Sarnath. Here, he reunited with the five ascetics who had previously abandoned him during his ...

पंजाब में घूमने के दस सबसे प्रमुख स्थल TOP 10 PLACES TO VISIT/DO IN PUNJAB

पंजाब में घूमने के दस सबसे प्रमुख स्थल TOP 10 PLACES TO VISIT IN PUNJAB





पंजाब उत्तर भारत में बसा देश के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक राज्य हैं। पंजाब अपने सांस्कृतिक विरासत ,खेलकूद प्राकृतिक सौदर्य के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इन सब के आलावा पंजाब बड़ी मात्रा में पर्यटकों को भी अपने और आकर्षित करता हैं। कृषि पर्यटन पजाब में काफी बड़ी मात्रा में विकसित हुवा हैं, अगर आप उत्तर भारत घूमने का मन कर रहे हो तो पंजाब आपके लिए एक अच्छा विकल्प देता हैं। 

तो चलिए इस ब्लॉग में हम देखेंगे पंजाब के प्रमुख दस पर्यटन स्थल जो पर्यटको कि पहली पसंद होते हैं। 

 १० हिरके वेटलैंड ( HAIRKE WETLAND)


 ये देश का सबसे बड़ा इंसानो द्वारा निर्मित वेटलैंड हैं। ये वेटलैंड सतलज और बियास नदी के संगम पर अमृतसर से २ घंटे की दुरी पर स्थित है। यंहा पर कई सारे रंग बिरंगे पंछीयो का बसेरा है अब तक ३५० से ज्यादा प्रजाति के पंछी यंहा पर पाए गए है। हिरके वेटलैंड ४१०० हेक्टर के एरिया में फैला हैं यंहा पर शेकडो दुर्लभ पेड़ पौधे भी पाए जाते हैं। 

९ पठानकोट (PATHANKOT)

पठानकोट जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश के सिमायो से सटीक बसा शहर है यंहा से पकिस्तान की सीमाएं भी काफी नजदीक हैं। पठानकोट में पर्यटकों को देखने के लिए काफी मात्रा में आकर्षण के केंद्र है जिनमे सबसे प्रमुख हैं नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध, हाइड्रोलिक शोध स्टेशन और ऐतिहासिक शाहपुर्कंदी किला भी मौजूद है। यंहा पर कई सारे धार्मिक स्थल है इनमें मुक्तेश्वर मंदिर, आशापुर्णी मंदिर, कथगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता का मंदिर देखने लायक हैं। 

८ रोपड़ (ROPAD)

भारत के सबसे प्राचीन शहरो में से एक है रोपड़ शहर सिंध घाटी सभ्यता से जुड़ा है। यंहा पर आनंदपुर साहिब और चमकपुर साहेब गुरूद्वारे में मत्था टेकने कई सारे श्रद्धालु और भाविक आते हैं, साथी में यंहा का रोपड़ वेटलैंड काफी मशहूर है जंहा पर रंग बिरंगे पंछी और जिव नजर आते हैं। 

७ जालंधर (JALANDHAR)

 जालंधर पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यँहा पर पर्यटक देवी तलाब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी कैथेड्रल , निक्कू पार्क, इमाम नासिर मस्जिद, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और शीतला मंदिर में घूमने का आनंद ले सकते हैं।

६ पटियाला (PATIALA)

 स्वतंत्र पूर्व काल में पटियाला एक रियासत था पटियाला को 'वर्तमान पत्रों' की राजधानी भी कहा जाता हैं। पटियाला में कई सारी खूबसूरत इमारते बनी हैं जो की पंजाबी,मुग़ल और राजपूत स्थापत्य कला से प्रभावित हैं। पटियाला में कई सारे पर्यटन स्थल हैं जिनमे किला मोतीबाग काम्प्लेक्स, मोती बैग पैलेस,शीश महल,समना,दरबार हॉल अदि प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

५ मोहाली (MOHALI)

५ मोहाली चंडीगढ़ का जुड़वाँ शहर हैं। मोहाली पंजाब  का सबसे बड़ा कमर्सिअल हब हैं। मोहाली अजीतगढ़ के नाम से भी जाना जाता हैं।  मोहाली में पर्यटकोको देखने के लिए  गुरुद्वारा नाड साहेब,मोहाली क्रिकेट स्टेडियम ,मानसी देवी मंदिर ,गुरुद्वारा अम्बा साहेब सिल्वी पार्क अदि यंहा के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। 

४ कपूरथला (KAPOORTHALA)

कपूरथला में पर्यटक और श्रद्धालु मशहूर गुरूद्वारे के साथ मूरिश मस्जिद, पंज मंदिर,निहाल पैलेस और जगजीत क्लब में घूमने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां शालीमार गार्डन और कंजीली वेटलैंड में पर्यटक अपना पूरा दिन आराम से गुजार सकते हैं।

३ भटिंडा (BHATINDA)

ये पंजाब के सबसे प्राचीन शहरो में से एक है यंहा पर गुरु गोविंद सींग जी ने मुघलो के खिलाफ युद्ध किया था भटिंडा में भटिंडा का किल्ला ,किला मुबारक रोज गार्डन ,भटिंडा जूलोजिकल पार्क और भटिंडा लेक जंहा पर पर्यटक बोट राइड भी मजा ले सकते हैं।किला मुबारक में भारत की पहली महिला शाशक राजिआ सुल्तान को बंदी बनाकर रखे जाने का जिक्र इतिहास में मिलता हैं। 

२ चंडीगढ़ (CHANDIGARH)


चंडीगढ़ सयुंक्त रूप से पंजाब और हरियाणा की राजधानी हैं और ये शहर मोहनजोदड़ो के धरती पर बसाया गई देश की पहली प्लांट सिटी हैं । यहां घूमने के लिए अवकाश घाटी, रोज गार्डन, फन सिटी और रॉक गार्डेन जैसी बहुत-सी जगहें हैं। इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटक सुखना लेक में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।  

१ अमृतसर (AMRITSAR)

Golden Temple

अमृतसर  सीखो के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है यहाँ हरमिंदर साहिब मंदिर याने विश्वप्रसिद्ध सुवर्ण मंदिर हैं जंहा पर मथ्था टेकने दुनिया भर से श्रद्धालु आते है। अमृतसर में सुवर्ण मंदिर के आलावा जलियांनवाला बाग ,कई सरे प्राचीन मंदिर ,गोविंदगढ़  किला ,पार्टीशन म्यूजियम और वाघा बॉर्डर  जंहा पर फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी देखने के लिए पर्यटक हर शाम भीड़ करते हैं। ये सबसे प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। 

कंहा पर ठहरे ? 

पंजाब में अच्छा होटल बुक करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर जाकर आप अपना होटल बुक कर सकते हैं। 

Click Here to Book Hotel in Punjab

Click below link to watch Complete Video





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Top 10 Tourist places to visit/in Telangana State तेलंगाना राज्य के १० प्रमुख पर्यटन स्थल తెలంగాణ రాష్ట్రంలోని టాప్ 10 పర్యాటక ప్రదేశాలు

Top 10 Tourist Places visit/do in Odisha ओडिशा में प्रमुख 10 पर्यटन स्थल ( हिंदी में )

तमिलनाडु घूमने के प्रमुख दस पर्यटन स्थल ( Top 10 Tourist Attractions in Tamil Nadu)